फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हेड कांस्टेबल की बीमारी से मौत

Wed, 19 Jul 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पुलिस लाइन में तैनात एक हेड कांस्टेबल की मंगलवार को मौत हो गई। वह कुछ दिनों से बीमार था। पुलिस लाइन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद एसपी, एएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने अंतिम विदाई दी। पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल भीम शंकर राय कुछ दिनों से बीमार थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनका जिला अस्पताल में एक घंो तक इलाज कराया गया, राहत न मिलने पर गोरखपुर लेकर जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। उसके बाद पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर मृतक के शव को अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियाें ने श्रद्धांजलि व अंतिम विदाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें