हाटा। स्पोर्ट्स एकेडमी हाटा की खिलाड़ी वैष्णवी बरनवाल ने हरियाणा के रोहतक में आयोजित नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 50 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया है। वह इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही थीं।
भारतीय खेल प्राधिकरण नेशनल बॉक्सिंग एकडमी रोहतक हरियाणा में 15 से 22 अक्तूबर तक नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था। इसमें हाटा के आजाद नगर की निवासी वैष्णवी बरनवाल ने जूनियर बालिका के 50 केजी भार वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता है।
उनकी इस उपलब्धि पर क्रीडाधिकारी रवि निषाद, कोच राजेश कुमार गुप्ता, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बीएन मिश्र समेत अन्य खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।