फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाटा के पवन ने बनारस के अजीत को किया चित

विज्ञापन
पचरुखिया के शहीद स्थल पर पहलवानों के हाथ मिलाकर दंगल का शुभारंभ कराते ज्ञान पहलवान और कैलाश। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
हाटा के पवन ने बनारस के अजीत को किया चित
विज्ञापन

जौरा बाजार (कुशीनगर)। क्षेत्र के पचरुखिया स्थित शहीद स्थल पर शहीद रामानंद शर्मा और रामलगन यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कुश्ती प्रतियोगिता भी हुई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान 24 जोड़ी पहलवानों ने अखाड़े में दांव आजमाए। हाटा के पवन ने बनारस के अजीत को चित किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि व प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कुश्ती देश का पुरातन खेल है। इसके लिए ऐसे आयोजन आगे भी होते रहने चाहिए। देवरिया के जितेंद्र ने गोरखपुर के छोटू को धूल चटाई। मईल के विनीत ने जैनपुर के मोनू को पटकनी दी। बनारस के जितेंद्र ने धुसवा के मुमताज को, गाजीपुर के हरिहर ने जौनपुर के राजन को और देवरिया के हरिकेश ने हड़फोरा के अबरार को आसमान दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मईल के राहुल व गाजीपुर के अपीक, गोरखपुर के सुरेंद्र व गाजीपुर के अमित की कुश्ती बराबरी पर छूटी। कुश्ती में निर्णायक की भूमिका में ज्ञान पहलवान तथा कैलाश पहलवान रहे। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाने की व्यवस्था थी। इस मौके पर कई लोगों ने टीका लगवाया। इस दौरान रणजीत शर्मा, विजय शर्मा, दिनेश्वर, सुचिता देवी, राजीव, मुकेश, कामोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें