फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाटा के नायब तहसीलदार की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, अर्दली सहित दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा के नायब तहसीलदार की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, अर्दली सहित दो घायल
विज्ञापन

हाटा से सुकरौली की ओर जा रहे थे नायब तहसीलदार
हाटा। रविवार की दोपहर हाटा के नायब तहसीलदार की गाड़ी ढाढ़ा के पास फोरलेन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह को हल्की चोट आई, जबकि अर्दली और एक होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए।
रविवार की दोपहर में हाटा के नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह अर्दली और होमगार्ड के साथ छठ घाटों का निरीक्षण करने के लिए सुकरौली की तरफ जा रहे थे। उनकी गाड़ी ढाढ़ा स्थित संत पुष्पा इंटर कॉलेज के सामने पहुंची ही थी कि फोरलेन के डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होने के बाद क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद गाड़ी में सवार लोग चीखने चिल्लाने लगे। आसपास मौजूद लोग दौड़कर गाड़ी के पास पहुंचे और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दुर्घटना में नायब तहसीलदार के अर्दली रामदयाल (40) और होमगार्ड हीरामन गौंड़ (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। नायब तहसीलदार हल्की चोट आई थीं। घायलों को हाटा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। अर्दली रामदयाल की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें