पडरौना। नगर के बीआरसी परिसर में शनिवार को उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की बैठक हुई। इसमें जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ।
प्रदेशीय महामंत्री गुलाब चंद तिवारी और चुनाव अधिकारी लक्ष्मी सिंह की मौजूदगी में जिला कार्यकारिणी का गठन शुरू हुआ। इसमें सर्वसम्मति से हरेंद्र किशोर तिवारी को जिलाध्यक्ष और अभिमन्यु प्रसाद को महामंत्री चुना गया। इसी तरह सुरेश राय को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता श्रीनिवास शर्मा ने की। इस दौरान रामसनेही गिरी, छेदी मिश्र, एकबाली राय, रामजी पांडेय, केशवधर द्विवेदी, राजेंद्र प्रसाद, शिवशंकर सिंह, राम आशीष सिंह, पारस मिश्र, विशेश्वर दुबे, मुखलाल प्रसाद, मदन सिंह आदि मौजूद रहे।