फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पत्नी से विवाद के बाद लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के भिऊरा गांव में शुक्रवार की रात पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार की देर रात भिऊरा गांव निवासी आशुतोष (25) का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद नाराज आशुतोष नशे में कमरे में जाकर अपने आप को बंद कर लिया और पंखे से दुपट्टे के सहारे लटक गया। परिजन जब तक दरवाजा खोलते तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक के तीन वर्ष की बेटी व पांच वर्ष का बेटा है। पत्नी सहित परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें