फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर पर इलाज के दौरान बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर इलाज के दौरान बच्ची की मौत
विज्ञापन

टेकुआटार। रामकोला थाना क्षेत्र टेकुआटार में रविवार की शाम को मेडिकल स्टोर में इलाज के दौरान सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मेडिकल स्टोर संचालक ने बच्ची को इंजेक्शन लगाया था। इससे नाराज परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर पर मौके पर पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के गांव महुई बुजुर्ग के टोला भैसा डाबर निवासी पप्पू पटेल की बेटी अंशिका (7) को हल्का बुखार था। परिजन टेकुआटार के मेडिकल स्टोर पर दवा कराने ले गए। मेडिकल स्टोर संचालक के इंजेक्शन लगाने के बाद बच्ची की मौत हो गई। इस पर घरवालों ने हंगामा खड़ा कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची रामकोला पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। मेडिकल स्टोर से संचालक के बेटे को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में एसएचओ रामकोला नीरज कुमार सिंह ने बताया कि घटना घटी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें