फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टीटीई का इंजेक्शन नहीं मिलने पर डॉक्टर को दिया धक्का, हंगामा

Sun, 23 Jul 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता का इलाज कराने आया था युवक, पुलिस ने लिया हिरासत में
विज्ञापन

कुछ देर तक इमरजेंसी में प्रभावित रहा इलाज, परेशान हुए मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। टीटीई का इंजेक्शन नहीं लगाने पर डॉक्टर को युवक ने धक्का दे दिया। इसे लेेकर इमरजेंसी में हंगामा हो गया और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामला शांत कराकर युवक को हिरासत में ले लिया।
शनिवार को ओपीडी में रमेश अपने पिता का इलाज कराने आया था। मरीज को देखने के बाद हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एमएच खान ने दवा लिखी और टीटीई का इंजेक्शन लगवाने के लिए कहा। इसके बाद डॉक्टर इमरजेंसी में कोई मरीज देखने चले गए। युवक ने दवा वितरण काउंटर से दवा ले ली। उसे बताया गया कि अस्पताल में टीटीई का इंजेक्शन नहीं मिलता है।
विज्ञापन

इसके बाद युवक अपने पिता को लेेकर इमरजेंसी में डॉक्टर को ढूंढते हुए पहुंचा और टीटीई इंजेक्शन लगवाने की मांग करने लगा। डॉक्टर ने सीएमएस के पास जाने की बात कही। इस पर वह धक्का दे दिया। इमरजेंसी में हंगामा खड़ा हो गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने भी युवक को भला बुरा कहा। इसके चलते करीब 25 मिनट पर इलाज प्रभावित रहा।
सूचना पर पहुंची रवींद्रनगर धूस पुलिस युवक को हिरासत में लेकर चली गई। इसके बाद मरीजों का इलाज सुचारु रूप से हुआ। रवींद्रनगर धूस इंस्पेक्टर राजेश मिश्रा ने बताया कि युवक को कुछ देर तक हिरासत में रखा गया था। उसके बाद समझाकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कोट
इमरजेंसी या ओपीडी में टीटीई का इंजेक्शन नहीं लगता है। सिर्फ कुत्ता काटने वाले मरीजों को लगाया जाता है। इसके लिए कोई डॉक्टर से उलझा था। पुलिस ने शांत कराया।
-डॉ. एचएस राय, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें