फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट : कुशीनगर में परीक्षा केंद्र पर अभिभावकों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नीट : कुशीनगर में परीक्षा केंद्र पर अभिभावकों ने किया हंगामा
विज्ञापन

कप्तानगंज (कुशीनगर)। कप्तानगंज के पीजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के बाहर रविवार को नीट यूजी दे रहे विद्यार्थियों के अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। वे निर्धारित समय समाप्त होने के बाद भी बच्चों के केंद्र से बाहर नहीं आने से नाराज थे। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब पता चला कि परीक्षा 1:40 घंटे देर से शुरू हुई थी। जिले में नीट यूजी के लिए तीन सेंटर बनाए गए थे। इनमें गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रविंद्र नगर, मैप पब्लिक स्कूल हाटा और कप्तानगंज पीजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल शामिल थे। परीक्षा का समय दोपहर बाद दो बजे से शाम 5:20 बजे तक निर्धारित था। दो केंद्रों पर परीक्षा समय से शुरू और समाप्त हुई, लेकिन कप्तानगंज पीजी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में शाम छह बजे तक अभ्यर्थी बाहर नहीं निकले अभिभावक परेशान हो उठे। बच्चों के बारे में कोई सूचना नहीं मिलने से घबराए अभिभावकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सेक्टर सुपरिटेंडेंट सुनील पांडेय से जानकारी हासिल कर अभिभावकों को शांत कराया। पुलिस ने बताया कि दो बजे के बजाय 3:40 बजे शुरू हुई। इसलिए सात बजे समाप्त होगी। उधर, परीक्षा केंद्र पर हंगामे की सूचना पर डीएम ने एसडीएम कप्तानगंज रत्निका श्रीवास्तव को मौके पर भेजा। उन्होंने परीक्षार्थियों से जानकारी ली। केंद्र पर 936 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 29 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

-हिंदी और अंग्रेजी के प्रश्नपत्रों में कुछ गड़बड़ी थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को जानकारी देने के बाद फोटो कॉपी कराकर ओएमआर शीट का वितरण किया गया। इस वजह से परीक्षा देरी से शुरू हुई।
विज्ञापन

- सुनील पांडेय, सेक्टर सुपरिटेंडेंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें