फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर चाकू से हमलाकर किया लहूलुहान

विज्ञापन
चाकू से घायल राज सिंह को एम्बुलेंस से मेडिकल कालेज लेकर जाते परिजन।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
युवक पर चाकू से हमलाकर किया लहूलुहान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक युवक पर कुछ युवकों ने चाकू ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। उपचार के लिए उसे कप्तानगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
कप्तानंगज थाना क्षेत्र के सोहनी निवासी राज सिंह (20) रोजाना की तरह शुक्रवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज डी फार्मा की अप्रेंटिस करने के लिए टेंपो में सवार होकर निकला था। अभी वह महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाने के धरमौली गांव के समीप बड़ी नहर पर पहुंचा। तभी कुछ युवकों ने जबरन टेंपो रोककर राज सिंह पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों के हमले में राज को सिर, जांघ और हाथ में चोट लगी। घटना से अफरा-तफरी मच गई। उपचार के लिए उसे आनन फानन में परिजनों ने कप्तानगंज सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
इस संबंध में कप्तानगंज एसएचओ अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि घटना श्यामदेउरवा थाने की है। उनको इस संबंध में कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें