अध्यक्ष पद के छह सीटों पर आधी आबादी करेगी दावेदारी
कुशीनगर जिले में तीन नगर पालिका और 10 नगर पंचायतों में होंगे चुनाव
- सोमवार की शाम जारी हुई आरक्षण की सूची, सर्दी के मौसम में बढ़ गई सरगर्मी
पडरौना। जिले की तीन नगर पालिका परिषदों और 10 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की सूची सोमवार की शाम जारी हुई। नगर पालिका परिषद पडरौना और कुशीनगर के अध्यक्ष पद को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। कुल 13 सीटों में छह पर महिला उम्मीदवार अध्यक्ष पद की दावेदारी पेश कर सकेंगी। आरक्षण सूची जारी होने के बाद सात दिनों के भीतर आपत्तियां मांगी गई है। अध्यक्ष पदों के आरक्षणों की सूची जारी होते ही सरगर्मी बढ़ गई। एडीएम देवी दयाल ने बताया कि शासन से जारी सूची के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।
निकायों में अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूची
निकाय आरक्षण
नगरपालिका परिषद पडरौना महिला
नगरपालिका परिषद कुशीनगर महिला
नगर पंचायत छितौनी महिला
नगर पंचायत मथौली महिला
नगर पंचायत फाजिलनगर महिला
नगर पंचायत सुकरौली महिला
नगर पंचायत रामकोला पिछड़ा वर्ग
नगर पंचायत तमकुहीराज अनारक्षित
नगर पंचायत दुदही अनारक्षित
नगर पंचायत सेवरही अनारक्षित
नगर पंचायत कप्तानगंज अनारक्षित
नगर पंचायत खड्डा अनारक्षित
नगरपालिका परिषद हाटा अनारक्षित