फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू धर्म की रक्षा के लिए हुआ था गुरु गोविंद सिंह का जन्म : रजनीकांत

विज्ञापन
गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर त्रिवेणी चीनी मिल के गुरुद्वारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
हिंदू धर्म की रक्षा के लिए हुआ था गुरु गोविंद सिंह का जन्म : रजनीकांत
विज्ञापन

- जिले में कई जगह मनाई जयंती, रामकोला में शबद कीर्तन का हुआ आयोजन
पडरौना। सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह की 357वीं जयंती बृहस्पतिवार को जिले में जगह-जगह मनाई गई। उनके अनुयायियों ने उनकी जीवनी पर चर्चा की।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर एवं संस्कार भारती की तरफ से विद्यालय परिसर में कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने गुरु गोविंद सिंह के पराक्रम और बलिदान को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु गोविंद सिंह के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि सिख धर्म अत्याचार के प्रतिकार, ईश्वर भक्ति और सबकी समानता का अनूठा संगम है। सिख धर्म हिंदू धर्म का अभिन्न अंग है। हिंदुओं की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह का जन्म हुआ था। उन्होंने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए बैसाखी के दिन वर्ष 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की थी।
अध्यक्षता कर रहे डॉ. अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के पूरे परिवार ने राष्ट्र के लिए अपना बलिदान दे दिया। संचालन सुरेश प्रसाद गुप्त ने किया। कला के अध्यापक कृष्ण मोहन राव ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, अशोक कुमार चौरसिया, राम आशीष राय, शिवानंदधर दुबे, अखिलानंद तिवारी, अरुण कुमार राय, रामकुमार राय, राजू मद्धेशिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार त्रिवेणी चीनी मिल के गुरुद्वारा में बृहस्पतिवार को सिखों के 10वें और अंतिम गुरु गोविंद सिंह की जयंती मनाई गई। गुरुद्वारा में भजन, अरदास, कीर्तन, लंगर आदि का आयोजन किया गया। सरदार ज्ञानी संजय सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के बारे में कहा कि उन्होंने सिख धर्म के लिए कई नियम बनाए। उनका पालन आज भी किया जाता है। उन्होंने सिखों के लिए पांच प्रकार का नियम बनाया और खालसा पंथ की स्थापना की। इसके लिए उन्होंने खालसा वाणी भी दी, जिसे बोलकर आज भी लोग जोश से भर जाते हैं। इस मौके पर शब्द कीर्तन और भंडारा का आयोजन किया गया। इस दौरान चीनी मिल के महाप्रबंधक यशराज सिंह, फैक्ट्री महाप्रबंधक मानवेंद्र राय, पंडित विश्वनाथ पांडेय, सतीश बालियान, उर्मिला धारीवाल, संजय सिंह, कमल राज मधोक, आनंद नारायण मिश्रा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें