जिले में 50 व्यक्तियों पर की गई गुंडा एक्ट की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने 50 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।
एसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि विभिन्न थानों की पुलिस की तरफ से 50 लोगों के विरुद्घ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। अन्य को भी चिह्नित कर उनके खिलाफ गुंडा एक्ट एवं जिला बदर की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी सीओ, थानेदार, चौकी प्रभारी एवं हल्का प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जिन लोगों से अशांति उत्पन्न होने की आशंका हो उन्हें मौके पर जाकर जांच पड़ताल के बाद प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने ताकिद की है कि इस कार्रवाई के दौरान विशेष रुप से ध्यान रखें कि किसी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई न हो।