इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर छापामारी करती जीएसटी टीम।
पडरौना। जीएसटी एसआईबी टीम की आदित्य विजन के इलेक्ट्रानिक सेंटर पर देवरिया और कसया में सोमवार की शाम एक साथ छापेमारी हुई। फर्म से लेन-देन नहीं होने समेत कई गड़बड़ियां मिली। टीम ने फर्म से जुड़े कई कागजात अपने कब्जे में ले लिया। जांच में जीएसटी चोरी का मामला पकड़ा जा सकता है।
गोरखपुर के जीएसटी एसआईबी की एक टीम कसया के ओवरब्रिज के पास आदित्य विजन की कसया शाखा और देवरिया की भटवलिया शाखा में एक साथ पहुंची। अचानक टीम के आने से खलबली मच गई। टीम ने फर्म से होने वाले लेन-देन से जुड़ी जानकारी हासिल करने के साथ दुकान में रखे गए सामान का भी मिलान किया। करीब दो घंटे तक जीएसटी एसआईबी टीम जमी रही। फर्म से जुड़े कागजात को कब्जे में ले लिया। टीम को अब तक की जांच में जीएसटी चोरी की मामला पकड़ में नहीं आया है। कसया में अभी आदित्य विजन का नई सेंटर खुला है। अभी औपचारिक उद्घाटन भी नहीं हुआ है। जीएसटी एसआईबी गोरखपुर के डिप्टी कमिश्नर सुनील वर्मा ने बताया कि आदित्य विजन के प्रदेश के कई सेंटरों पर एक साथ छामा मारा गया है। गोरखपुर की दो टीमें कसया और देवरिया सेंटर की जांच के लिए गई थीं। फर्म से लेने-देने से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। अब तक जीएसटी चोरी की जानकारी नहीं हो सकी है। कब्जे में लिए गए अभिलेख की जांच की जा रही है।