खड्डा। ट्रेन से यात्रा के दौरान गुम हुई एक बच्ची को जीआरपी ने ढूंढकर उसके परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले के ग्राम झुमका थाना सिकटा निवासी तबस्सुम आरा (9) मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। वे परिजनो के साथ गोरखपुर इलाज कराने गई थीं। बुधवार को गोरखपुर से बिहार जाते समय परिजनों से वह ट्रेन में बिछड़ गई। परिजनों ने पनियहवा जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की और घुघली थाना क्षेत्र से बृहस्पतिवार को बरामद कर लिया। उसके बाद जीआरपी ने परिजनों को पनियहवा चौकी बुलाकर सुपुर्द कर दिया। संवाद