फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सामूहिक विवाह में एक-दूसरे के हुए 18 जोड़े

Mon, 08 May 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नवनिकेतन ज्ञान स्थली में केडी शाही जनजागृति संस्थान की ओर से आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तुर्कपट्टी। बाजार के नवनिकेतन ज्ञान स्थली परिसर में रविवार की शाम सामूहिक विवाह का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें आए 18 दूल्हों की बरात का परंपरागत ढंग से स्वागत किया गया। देर रात 18 कन्याओं का विवाह हुआ।
केडी शाही जन जागृति संस्थान नवनिकेतन नगर तुर्कपट्टी के परिसर में शाम सात बजे सभी 18 वर पक्ष की बरात पहुंची। इसके बाद महिलाओं ने मंगल गीत के बीच पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव, दीपनारायण अग्रवाल, सुधीर शाही, शैलेंद्र दत्त शुक्ल और विक्रम अग्रवाल ने माला पहनाकर दूल्हों और बरातियों का स्वागत किया। इसके बाद आशीर्वाद और उपहार कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरातियों और घरातियों के मनोरंजन के लिए मैतुल मस्ताना, मनीष मन और उनके साथियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान डॉ. अरुण गौतम, डॉ. सीबी सिंह, अवध तुलाश्यान, सुमित रूंगटा, अरुण गौतम, सीबी सिंह, अवध तुलस्यान, नवीन शाही, मुन्ना शाही, धीरज श्रीवास्तव, नित्यानंद पांडेय, अमित शाही, तुर्कपट्टी एसओ आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें