कसया। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता मांगों के समर्थन में न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के नेतृत्व में तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रमुख मांगों में कप्तानगंज तहसील के सिविल के दाखिले के क्षेत्राधिकार पूर्ववत कसया में किया जाए। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष व संघर्ष समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र श्रीवास्तव, चंदेश्वर गोविंद राव, राकेश तिवारी, हारून रसीद, जयराज सिंह, सुबोध पाठक, अजय तिवारी, रमेश वर्मा, पूर्व अध्यक्ष अशोक राय, वीरेंद्र श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष ओंकार नाथ पाण्डेय, पंचानंद मिश्र, बद्रीनारायण दुबे आदि मौजूद रहे। संवाद