फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिना भेदभाव के लोगों तक पहुंची सरकारी योजना

Tue, 13 Feb 2024 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। केंद्र सरकार ने बीते दस साल के शासन में सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य किया है। सरकार ने बिना भेदभाव के जन कल्याणकारी योजनाओं से सभी वर्गों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है। इसके चलते लोगों का विश्वास सरकार प्रति बढ़ा है।
विज्ञापन

ये बातें भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अजय तिवारी ने कही। वे सोमवार को सुमही संतपट्टी और महाबीर नगर में आयोजित गांव चलो अभियान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद केंद्र सरकार के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है। कार्यक्रम को भाजपा सेवरही रमेश ब्याहुत, आदित्य वर्मा, अंजनी तिवारी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान हिमांशु वर्मा, मुन्ना पांडेय, नीरज मिश्र, जगरनाथ यादव, रमेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें