फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सरकारी कागजात छीन लिया, लेखपाल को भी पीटा, दी तहरीर

Thu, 21 Sep 2023 11:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रामकोला थाना क्षेत्र के बरठा गांव का मामला
विज्ञापन

रामकोला। थाना क्षेत्र के राजस्व गांव बरठा में बुधवार को सर्वेक्षण के दौरान एक व्यक्ति ने लेखपाल से सरकारी कागजात छीनने तथा गाली देने के बाद पिटाई कर दी। लेखपाल ने कार्रवाई के लिए रामकोला थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


इस गांव के लेखपाल सरफराज अहमद खान राजस्व से संबंधित जमीन का बुधवार को सर्वेक्षण कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति आया और गाली देते हुए उलझ गया। उनके हाथ से कागजात छीनने के बाद गाली देते हुए उन पर हाथ छोड़ दिया। लेखपाल ने रामकोला थाने में पहुंचकर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह को तहरीर दी। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें