फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बांग्लादेश से सभी रिश्ते तोड़े सरकार

Thu, 05 Dec 2024 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर के सुभाष चौक पर बुधवार को भारतीय उद्योग एकीकरण व्यापार मंडल ने प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने बांग्लादेश सरकाग्का पुतला जलाया। नगर अध्यक्ष मनोज मोदनवाल ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। इस तरह का कृत्य निंदनीय है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा को देखते हुए भारत सरकार को बांग्लादेश से सभी रिश्ते तोड़ते हुए आयात-निर्यात पर पूरी तरह से रोक लगा देनी चाहिए। वहां शांति व्यवस्था कायम करने के के लिए शांति सेना भेजना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान रमाशंकर गुप्ता, संदीप यादव, कृष्णा मोदनवाल, भानु वर्मा, अमित मोदनवाल, प्रहलाद गुप्ता, राम बिलास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें