फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गोरखपुर के रोशन ने चौरीचौरा के विकास को दी पटकनी

Mon, 18 Dec 2023 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साखोपार। स्थानीय गांव में स्वर्गीय नवल किशोर सिंह के स्मृति समारोह का आयोजन हुआ। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर और कुश्ती हुआ। कुश्ती में गोरखपुर के रोशन ने चौरीचौरा के विकास को पटकनी दी।
विज्ञापन

इसी तरह गोरखपुर के गोलू ने व्यायाम शाला के सिंटू को, कुशीनगर के अमर ने रविंद्र नगर स्टेडियम के मुलायम को, हाटा के बिट्टू ने पडरौना के सिद्धार्थ को, देवरिया के मनीष ने पडरौना के बीर बहादुर को, देवरिया के गंभीर ने पडरौना के मनीष को पटकनी दी। इसके अलावा कुल 30 जोड़ी पहलवानों ने दांव आजमाए। सबसे रोमांचक मुकाबला हरियाणा के सोनू व खजनी के संदीप के बीच रहा। इसके अलावा पांच जोड़ी महिला पहलवानों ने भी दांव आजमाए। कुश्ती का शुभारंभ महंत बृजमोहन दास, महंत विशंभर दास, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जासवाल, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी और पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी शाही आदि ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराई। अंत में आयोजक अजय प्रताप नारायण सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान भंते ज्ञानेश्वर, डॉ. संजय सिंह, डॉ. अजय शाही, पीयूष प्रताप नारायण सिंह, शैलेश प्रताप नारायण सिंह, कुशल प्रताप नारायण सिंह, सत्यम प्रताप, शिवम सिंह, सुंदरम सिंह, विक्रमा यादव, बिट्टू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें