फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से चलेगी गोरखपुर-सिवान पैंसेजर ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से चलेगी गोरखपुर-सिवान पैंसेजर ट्रेन
विज्ञापन

कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग के यात्रियों को मिलेगी राहत
कोरोना काल में दो वर्ष से बंद थी ट्रेन
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। कोरोना काल में दो साल से बंद गोरखपुर-सिवान पैसेंजर ट्रेन छह अगस्त से कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर दौड़ने लगेगी। हर स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव होने से इसका लाभ यात्रियों को मिलेगा। लोगों का कहना है कि ट्रेन चालू होने पर क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी।
गोरखपुर-सिवान पैसेंजर ट्रेन की समयसारिणी भी घोषित कर दी गई है। ट्रेन छह अगस्त से गोरखपुर से नियमित चलेगी। गोरखपुर से सुबह 5:30 बजे छूटकर ट्रेन 5:42 बजे कैंट, 5:51 बजे उनौला, 6:01 बजे पिपराइच, 6:11 बजे महुअवा खुर्द, 6:16 बजे बोदरवार, 6:30 बजे कप्तानगंज, 6:45 बजे मठिया बरघाट, 6:50 बजे लक्ष्मीगंज, 6:58 बजे रामकोला पहुंचेगी।
विज्ञापन

पैसेंजर 7:08 बजे बड़हरागंज, 7:21 बजे पडरौना, 7:31 बजे कठकुइया, 7: 40 बजे चाफ, 7:45 बजे दुदही, 7:54 बजे गौरीश्रीराम, 8:03 बजे तमकुहीरोड, 8:13 बजे तरयासुजान, 8:21 बजे तीनफेडिया, 8:26 बजे जलालपुर, 8:35 बजे सिपाया, 8:48 बजे सासामुसा पहुंचेगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन 8:55 बजे नरकटिया बाजार, 9:05 बजे थावे, 9:20 बजे हथुआ, 9:48 बजे अमलोरी सरसर, 10:02 बजे सिवान कचहरी और 10.20 बजे सिवान जंक्शन पहुंचेगी।
पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू होने पर व्यापारी नेता रवि विश्वकर्मा, दुर्गेश मद्धेशिया, रामजी कसेरा, राहुल सोनी ,प्रभात मिश्र, रमेश ब्याहुत, विकास वर्मा गणेश सोनी आदि का कहना है कि इससे आवागमन में सुविधा होगी। तमकुहीरोड के स्टेशन अधीक्षक मयंक राजहंस ने बताया कि ट्रेन के संचालन के संबंध में तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें