फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 16 फरवरी से नियमित चलेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस

Sun, 15 Feb 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर सप्ताह में पांच दिन चलने वाली गोरखपुर-पाटलिपुत्र मेल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 16 फरवरी से नियमित हो जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों की पटना की यात्रा सुगम हो जाएगी। एक दिसंबर से 15 फरवरी के बीच कोहरे को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर सुबह के समय संचालित गोरखपुर से पाटलिपुत्र और रात में पाटलिपुत्र से गोरखपुर तक चलने वाली गोरखपुर-पाटलिपुत्र मेल एक्सप्रेस ट्रेन का फेरा घटा दिया गया था। इसके चलते इस ट्रेन का संचालन मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को चलाया जा रहा था और रविवार, सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को निरस्त रखा जाता था। बाद में 13 दिसंबर से इस ट्रेन की समय सारिणी में संशोधन कर सप्ताह में पांच दिन चलाया जाने लगा था। यह ट्रेन मंगलवार व शुक्रवार को निरस्त रहती है। इसकी अवधि अब 15 फरवरी को समाप्त हो जाएगी। अब पुनः इस ट्रेन का संचालन 16 फरवरी से सप्ताह में सात दिन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें