मंसाछापर (कुशीनगर)। क्षेत्र के चैती मुसहरी गांव के स्टेडियम में स्वर्गीय शिवचंद पांडेय की स्मृति में हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब की तरफ से आठ दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को सीपी हॉस्पिटल जाटमपुर ने पतिलार को आठ विकेट से हराया। वहीं, दूसरे मैच में गोरखपुर ने मनिकौरा को सात विकेट से हरा दिया।
मैच का उद्घाटन सदर विधायक मनीष जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले मैच में पतिलार की टीम ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में 94 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी सीपी हॉस्पिटल जाटमपुर की टीम ने छठे ओवर में आठ विकेट से मैच को जीत लिया। दूसरे मैच में पहले खेलते हुए मनिकौरा की टीम ने 10 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 88 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में उतरी गोरखपुर की टीम ने सातवें ओवर में सात विकेट से मैच को जीत लिया। इस दौरान बीजेपी नेता शिव प्रताप मद्धेशिया, राजेश कुशवाहा, बैजनाथ शाह, ओमप्रकाश गुप्त, लालजी गौड़, गोलू गुप्त, धनेश्वर यादव, विरेंद्र राम आदि मौजूद रहे।