हाटा में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता मैं खेल का प्रदर्शन करते खिलाड़ी।संवाद
हाटा। नगर के एक मैरिज लॉन में मंगलवार को हाटा बैडमिंटन क्लब के तत्वावधान में हाटा बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में पहले दिन का मैच गोरखपुर के प्रखर व अमन और पडरौना के आशुतोष व अंकित के बीच खेला गया। इस मैच में गोरखपुर के खिलाड़ियों ने 20-19 और 21-11 अंक से पडरौना को हरा दिया। आयोजक मंडल के अध्यक्ष आदिल ने बताया कि प्रतियोगिता में 16 टीमेंं हिस्सा लेंगी। संवाद