फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सर्द हवाओं से बचाने के लिए भगवान को ओढ़ाए गर्म कपड़े

विज्ञापन
नगर के साहबगंज स्थित दुर्गा मंदिर में मां की प्रतिमा पर गर्म कपड़ा ओढ़ाते पुजारी गिरिजेश तिवारी? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
सर्द हवाओं से बचाने के लिए भगवान को ओढ़ाए गर्म कपड़े
विज्ञापन

पडरौना। बर्फीली हवाओं के चलने से सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को दिनभर कोहरा छाया रहा। हवा चलने की वजह से लोग कांपते नजर आए। हालत यह है कि कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। पडरौना नगर में ठंड से बचाने के लिए लोगों ने मंदिरों में भगवान की मूर्तियों को भी गर्म कपड़े ओढ़ा दिए हैं। पशुओं को आग जलाकर और स्वेटर-शॉल से ढंककर ठंड से बचाने की कोशिश की जा रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया।
नगर के साहबगंज स्थित शनि मंदिर और दुर्गा मंदिर में देवी देवताओं की प्रतिमा पर श्रद्धालुओं ने गर्म कपड़े ओढ़ाए। मंदिर परिसर में हीटर भी लगाया गया है। दुर्गा मंदिर के पुजारी गिरजेश तिवारी ने बताया कि मनुष्य की तरह भगवान को भी मौसम के बदलाव की अनुभूति होती है। इस आस्था और विश्वास के साथ ठंड के मौसम में देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को गर्म कपड़े ओढ़ाकर ठंड से बचाने का प्रबंध किया जाता है।
विज्ञापन

साहबगंज स्थित शनि मंदिर के पुजारी पीयूष शर्मा ने बताया कि मौसम में परिवर्तन हुआ है, ठंड से बचने के लिए जहां मनुष्य गर्म वस्त्र पहनते हैं। वहीं, भगवान को भी गर्म कपड़े पहनाए गए हैं। जैसी आवश्यकता मनुष्य की होती है, वैसा महसूस कर हम भगवान को अर्पण करते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को बर्फीली हवाओं की वजह से जरूरी कामों से ही लोग बाहर निकले। लोग जल्दी से अपना काम पूरा करके घरों को लौट गए। सुबह से लेकर देर शाम तक चलने वाली हवाओं की वजह से घर से बाहर रहना मुश्किल हो गया है। इसका असर बाजार में भी नजर आया। सड़कों के किनारे जल रहे अलाव के करीब लोग जुटे नजर आए। सड़क पर भटकने वाली गाए और बछड़े भी अलाव के करीब पहुंच गए। ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं को ठंड से बचाने के लिए लोग गर्म कपड़े पहना-ओढ़ा रहे हैं। पशुओं की सुरक्षा के लिए उनके पास अलाव भी जलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें