जौरा बाजार। महुअवाखुर्द महोत्सव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठें दिन की कथा वाचिका साध्वी अंजलि द्विवेदी ने भगवान की लीलाओं की का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा काम पर विजय प्राप्त करने की कथा है। जब तब जीव में अभियान आता है, भगवान उनसे दूर हो जाते हैं। लेकिन जब कोई भगवान को न पाकर बिरह में होता है तो श्रीकृष्णा उसी अनुग्रह करते हैं उसे दर्शन देते हैं।