फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आपसी सहमति से मामले के निस्तारण में दें प्राथमिकता

Fri, 29 Sep 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। न्यायलय में मामलों के जाने से पहले समाधान निकल जाए तो, सबसे अच्छी बात होगी। क्योंकि न्यायलय की प्रक्रिया शुरू होने के बाद एक की हार और दूसरे की जीत हो होती है। इसलिए शिकायतों के निस्तारण में आपस सहमती को प्राथमिकता देनी चाहिए।
विज्ञापन

ये बातें हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के अपर महाधिवक्ता अशोक कुमार शुक्ल ने कही। वे बृहस्पतिवार को कप्तानगंज नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला खेतान के कैम्प कार्यालय पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में सभी अपराधियों के साथ एक सामान व्यवहार किया जाता है। मुख्यमंत्री ने अतिक्रमण को लेकर गोरखनाथ मंदिर की 27 दुकानों पर बुलडोजर चलाकर यह साबित कर दिया, कि अतिक्रमण किसी का भी हो एक जैसे व्यवहार किया जाता है।
विज्ञापन

इस दौरान कप्तानगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय खेतान, सोनू खेतान, अमित तिवारी, राजेश उपाध्याय, विजय कन्नौजिया आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें