संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में शनिवार को कार्यस्थल पर महिला उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) पर व्याख्यान आयोजित हुआ। छात्राओं को उत्पीड़न के प्रति जागरूक किया गया।
मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष दीप्शि सिंह ने कहा कि यदि किसी प्रकार की उत्पीड़न संबंधी कोई घटना होती है तो उसी सूचना हेल्प लाइन नंबरों पर दिया जाए। जिस पर तत्काल कार्रवाई होगी तथा पीड़ित छात्रा की पहचान गुप्त रखी जाएगी। छात्राओं को इमरजेंसी नंबर तथा हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग करना सिखाया गया।
उन्होंने कहा कि अचानक वजन बढ़ना, गंजापन, सिर दर्द आदि जैसी समस्याओं से छात्राओं का सामना हो रहा है। ऐसे में उन्हें इन गंभीर बीमारियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यदि ऐसे लक्षण कुछ हफ्तों तक नजर आते हैं तो तत्काल इसका इलाज कराए। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। चाहे वह सरकारी विभाग हो या प्राइवेट विभाग हो। हर जगह महिलाएं अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। वाणिज्य विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. माला सिंह ने छात्राओं को विषम परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित रखने तथा उससे बचने के उपाय बताए गए। इस अवसर पर डॉक्टर शिल्पी सिंह, डॉ. दर्शना शाही, शुभी राय, फिरदौस बानो, रेशमा खातून, नेहा मौर्या, प्रिया, नीलम, अंकिता, अनुराधा आदि छात्राएं मौजूद रही।