फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को आयुर्वेद की खूबी बताएंगे गुरुजी

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों को आयुर्वेद की खूबी बताएंगे गुरुजी
विज्ञापन

हर दिन हर घर आयुर्वेद की थीम पर होगा जागरूकता कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले के सभी विद्यालयों में नामांकित विद्यार्थियों को शिक्षक प्रार्थना सभा में आयुर्वेद की खूबी बताएंगे। इसके अलावा विद्यालयों में खाली पड़े स्थानों पर आयुर्वेद की बागवानी लगाई जाएगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में आयुर्वेद के प्रति रुचि बढ़ाना है। इसे व्यापक रूप देने के लिए 23 अक्तूबर को आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा।
कुशीनगर में 328 माध्यमिक विद्यालय, 2,464 परिषदीय, 54 वित्तपोषित जूनियर विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें करीब दस लाख छात्रा-छात्राएं नामांकित हैं। इन विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा में आयुर्वेद की खूबी के बारे में हर दिन जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

विद्यालय की खाली पड़ी जमीन पर तुलसी, आंवला, गिलोय, पुदीना, अश्वगंधा, सफेद मुसली, नीम, पीतांबर, पीपली, एलेबेरा, दालचीनी, मुलैठी आदि के औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए प्रार्थना सभा में प्रतिदिन 15 से 20 मिनट तक औषधीय पौधों का गुर बताकर दैनिक जीवन में उसके उपयोग करने के बारे में जागरूक किया जाएगा। आयुष विभाग की तरफ से 23 अक्तूबर को विद्यालयों में भाषण, सामान्य ज्ञान और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यूनानी एवं होम्योपैथिक चिकित्सक भी विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर सभी प्रधानाचार्यों को औषधीय पौधों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए पत्र भेजा गया है। शिक्षक विद्यार्थियों को औषधीय पौधों की खूबी बताने के साथ ही उनके घर पर खाली पड़े स्थानों पर औषधीय पौधा लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके अलावा जिन विद्यालयों में खाली स्थान है। वहां औषधीय पौधों की बागवानी लगाने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें