संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। क्षेत्र के कुड़वा दिलीपनगर में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। इसमें प्रशिक्षुओं को कूड़ा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई।
उप निदेशक (पंचायत) दिनेश सिंह ने कहा कि सरकार कूड़ा प्रबंधन करने के लिए गंभीर है। इसके लिए गांव-गांव आरआसी सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है, जहां लोगों के घर से निकाला कूड़ा का निस्तारण कर कंपोजिट खाद बनाया जाएगा। प्रशिक्षण को डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी, डीपीआरसी के प्रबंधक ब्रजेश तिवारी, ब्रजेश तिवारी, कल्पना शुक्ला, नैनशी श्रीवास्तव, अजय कुमार यादव, श्याम बहादुर, शशि भूषण सिंह आदि ने संबोधित कर एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की विस्तार से जानकारी दी।