फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छात्राओं ने बीईओ को बांधी राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
बोदरवार। विद्यालय की छात्राओं ने खुद की बनाई राखी खंड शिक्षा अधिकारी कप्तानगंज डॉ. प्रभात चंद की कलाई पर बांधकर रक्षाबंधन मनाया। छात्रा अदिति पांडेय, शुभकली शर्मा, स्तुति सिंह, आकृति सिंह, अनन्या पासवान, अनुष्का यादव और दिव्या गुप्ता ने डॉ. प्रभात को तिलक लगाया और उनकी कलाई पर राखी बांधी। इसके बाद छात्राओं ने उन्हें मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। राखी बंधवाने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रभात चंद ने सभी छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का संदेश भी देता है। इस दौरान अनिमेष कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें