फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आई छात्रा की मौत, मचा हड़कंप

Sat, 18 Mar 2023 06:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

कुशीनगर में मिट्टी लदी ट्राली और ट्रैक्टर के नीचे आई कक्षा छह की छात्रा की मौत हो गई। वह स्कूल से लौट रही थी। हादसे के बाद पुलिस ने चालक को हिरासत और ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


हनुमानगंज गांव निवासी वीरेंद्र मद्धेशिया की पुत्री अनुराधा (12) खड्डा स्थित कांती देवी इंटर कॉलेज से पढ़कर साइकिल से खड्डा-भैसहां मार्ग से घर लौट रही थीं। इसी बीच वह खड्डा थाना क्षेत्र के तुर्कहां सीएचसी के पास विपरीत दिशा से मिट्टी लेकर तीव्र गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गई।

उसकी साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोग उसे आनन-फानन तुर्कहां सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वह चार भाई व दो बहनों में सबसे छोटी थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें