रामकोला। क्षेत्र के एक निजी विद्यालय से पढ़कर बृहस्पतिवार को करीब दो बजे अपने घर जा रही दसवीं की छात्रा को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे छात्रा सड़क पर गिर गई और उसके शरीर पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया। इससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। रामकोला थाना क्षेत्र के रोवारी की रहने वाली ज्योति रोज की तरह अपने भाई के साथ अलग-अलग साइकिलों से शनिचरी बाजार के समीप एक निजी विद्यालय में पढ़ने गई थी। दोपहर करीब दो बजे छात्रा जब पढ़कर साइकिल से अपने भाई के साथ घर जा रही थी तो परगन छपरा कॉलोनी के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली ने पीछे से ठोकर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर का आगे का पहिया उसके शरीर पर चढ़ गया।