कसया। थाना क्षेत्र के मैनपुर के टोला निगापट्टी निवासी रामायन कुशवाहा की 14 वर्षीय पुत्री शकुंतला कुशवाहा शनिवार को विद्यालय से परीक्षा देकर घर आई और कपड़े बदलने छत पर गई।
वहां भीगे कपड़े सूखने के लिए फैलाए गए थे। कपड़े उतारने के दौरान ही उसे चक्कर आ गया और छत से नीचे गिर गई। परिजन उसे एक निजी हास्पिटल में ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवादर