फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीरा में गिरने से बच्ची झुलसी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शीरा में गिरने से बच्ची झुलसी, हालत गंभीर
विज्ञापन

मथौली बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लोहेपार गांव के टोला घिवही में ननिहाल आई दो वर्षीय बच्ची खेलते हुए मिठाई के लिए कड़ाही में तैयार शीरे में गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे सीएचसी मथौली लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, आराध्या (2) पुत्री दुर्गेश यादव अपने नाना गंगा यादव के घर लोहेपार के टोला घिवही में आई थी। बुधवार की दोपहर मिठाई बनाने के लिए चीनी का शीरा पकाकर कड़ाही में नीचे रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच आराध्या खेलते हुए उसमें जा गिरी। वह झुलस गई। आनन-फानन में लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथौली बाजार पहुंचाया। वहां से उसको गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें