-पुलिस ने युवक पर दर्ज किया केस, फेसबुक वाल से हटवाई तस्वीर
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की दुपट्टे से मुंह बांधकर युवक ने छेड़खानी की और अश्लील फोटो खींच लिया। युवक ने अपने फेसबुक आईडी से युवती की अश्लील तस्वीर पोस्ट कर दी। कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल होने लगी। इसकी जानकारी जब घरवालों को हुई तो युवती ने युवक की करतूत बताई। पुलिस ने युवक पर केस दर्ज कर लिया है।
युवती का आरोप है कि एक गांव की रहने वाली युवती को गांव के दूसरे टोले का रहने वाला युवक अक्सर परेशान करता था। रास्ते में उसे अकेली देख हाथ पकड़ लेता था और छींटाकशी भी करता था। दो दिन पूर्व युवक ने युवती का मुंह बांधकर छेड़खानी किया। साथ ही इसकी फोटो भी खींच ली। लेकिन यह बात युवती ने घरवालों को नहीं बताई।
सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल होने के बाद घरवालों को जानकारी हुई। युवती से घरवाले पूछा तो युवक की हरकतों के बारे में पता चला। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी सागर राजभर पर छेड़खानी, आईटी एक्ट का केस दर्ज किया है।