तमकुहीराज। चौराखास थाना क्षेत्र के गांव बाबूपट्टी निवासी गिरिजेश कुमार की बेटी गायत्री (2) रविवार सुबह छत पर खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची छत से नीचे जमीन पर गिर गई। छत से बच्ची के गिरने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज लेकर आए। गंभीर रूप से घायल बच्ची के प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।