फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी में डूबने से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी में डूबने से बालिका की मौत
विज्ञापन

टेकुआटार। कसया थाना क्षेत्र के गांव डुमरी चुरामन छपरा की आठ वर्षीय बालिका पोखरी में नहाते समय डूब गई। कुछ देर बाद उसका शव घर के पास ही पोखरी में उतराया देखकर लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
डुमरी चुरामन छपरा निवासी सोनू गुप्ता की आठ वर्षीय पुत्री आराध्या सोमवार की शाम बारिश में नहा रही थी। नहाते-नहाते वह पोखरे में चली गई। काफी देर तक जब घर नहीं लौटी तो परिजन उसे खोजने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब आठ बजे घर के बगल स्थित पोखरी में उसका शव उतराता देखकर किसी ने परिजनों को बताया। घटनास्थल पर पहुंची कसया पुलिस और तहसीलदार ने शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया। उसके बाद परिजनों शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें