फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत

विज्ञापन
मुस्कान (फाइल फोटो) - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत
विज्ञापन

पडरौना। नगर के रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा को जीआरपी ने एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। त्योहार पर हादसे से परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन

रहसू कुबेरस्थान निवासी मुस्कान (18) पुत्री अरविंद मिश्रा शनिवार की सुबह थावे मंदिर से वापस आकर पडरौना स्टेशन से रेलवे लाइन पार कर रही थी। इसी बीच वह थावे की तरफ से कप्तानगंज जा रही मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां मौजूद यात्रियों की सूचना पर जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इस संबंध में सदर कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि जीआरपी की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें