फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रेम प्रसंग में युवती ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 28 Mar 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पड़ोस के युवक से प्रेम करने वाली युवती ने मंगलवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। युवती के घर वालों ने पुलिस को तहरीर देकर युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। जबकि प्रेमी के घर वाले युवती के परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जटहां बाजार थाना क्षेत्र की 18 वर्षीय युवती पड़ोस के सजातीय युवक से प्रेम करती थी। सोमवार की रात दोनों को बात करते हुए घर वालों ने देख लिया। मंगलवार रात युवती अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। युवती के घर वालों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के घर वालों ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि मोबाइल पर बात करने के दौरान युवक ने कोई ऐसी बात कही, जिससे आहत होकर युवती ने खुदकुशी कर ली है। युवक के घर वालों ने पुलिस को तहरीर दी है कि परिजनों की प्रताड़ना से आजिज आकर युवती ने जान दी है। पुलिस गांव वालों की मदद से जांच शुरू की है। युवती और युवक के मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। गांव में चर्चा है कि दोनों की शादी होने वाली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल को आधार बनाकर जांच कर रही है। सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि दोनों एक-दूसरे से बात करते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें