उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती घर से 55 हजार नकदी और आभूषण लेकर प्रेमी के साथ चली गई। पीड़ित पिता ने गांव के ही निवासी आरोपी युवक व उसके मामा-मामी पर गंभीर आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक समेत तीन के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।
पीड़ित ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उसकी लड़की घर में पेटी का ताला तोड़ कर 55 हजार नकदी व लाखों के आभूषण निकालकर प्रेमी युवक के साथ फरार हो गई है। उसने बताया कि गांव के ही निवासी युवक व उसके मामा-मामी युवती को भगाने में शामिल हैं। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसओ राकेश रोशन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है। संवाद