फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शीतलहर से पहले कराएं क्षतिग्रस्त सड़क और डिवाइडर की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
- सभी निकाय और ग्रामीण क्षेत्र में रैन बसेरा बनाने का डीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन



पडरौना। ठंड का मौसम शुरू हो गया है। जल्द ही शीतलहर भी शुरू हो जाएगा। इसके पहले नगर निकाय व लोक निर्माण विभाग सभी सड़कों और डिवाइडर की मरम्मत करा ले। ज्यादात कोहरे में हादसे इनके कारण होते हैं। इस काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बात जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कही।
डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि नगर निकाय व लोक निर्माण विभाग सड़कों की मरम्मत कराकर गड्ढों से मुक्त कराएं। वहीं डिवाइडर के मरम्मत कार्य को समय से पूरा करा लें। साथ ही संकेतक भी लगवाएं। गति अवरोधक को पेटिंग करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैक स्पॉट की तैयार करें सूची
डीएम ने कहा कि ज्यादा हादसा होने वाले स्थानों को चिह्नित कर ब्लैक स्पाॅट की सूची तैयार करें। वहां सुरक्षा के सभी इंतजाम भी करें। सड़क व मोहल्लों में स्थापित पथ प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त करा लें। डीएम ने कहा कि सभी वाहनों पर रेडियम स्टीकर, गन्ना ढुलाई में प्रयुक्त वाहनों के ओवर लोडिंग पर रोक लगाने के लिए यातायात पुलिस, सड़क परिवहन निगम, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी और जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिए हैं। ठंड से बचाव के लिए सभी नगर निकाय और ग्रामीण क्षेत्रों में रैन बसेरा की स्थापना करें और जरूरत मंद लोगों में कंबल वितरित कराने का इंतजाम करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें