पडरौना। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकृत वेंडर्स से सोलर लगवाएं। इसमें लाभार्थियों को अनुदान दिया जाएगा। परियोजना प्रभारी अधिकारी नेडा गोविंद तिवारी ने बताया कि जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना संचालित है। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल http://pmsuryaghar.gov.in/ को विकसित किया गया है। पोर्टल के माध्यम से हर घर सोलर रूफटॉप के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की तरफ से अनुदान दिए जा रहे हैं। विद्युत उपभोक्ता 10 किलोवाट तक के घरेलू विद्युत कनेक्शन धारी छत पर सोलर रूफ टाप स्थापित करवाकर अनुदान प्राप्त करते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए 9415609046, 7905194147, 9565903881, 9918448410, 9517174534 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद