पडरौना। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत स्मार्ट फोन वितरण किया जाना है। इसके लिए बाबू बृजबिहारी सिंह महाविद्यालय सहजवलिया के स्नातक छठे सेमेस्टर में नामांकित छात्र-छात्राएं अपना पंजीकरण करा लें। यह जानकारी प्राचार्य डॉ. बीडी मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों का केवाईसी नहीं होगा, उन्हें स्मार्ट फोन का लाभ नहीं मिलेगा। संवाद