फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: करा लें ई-केवाईसी, नहीं तो राशन से होंगे वंचित

Fri, 21 Jun 2024 05:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना/गंगुआ बाजार। शासन ने राशन कार्डधारकों की ई-केवाईसी कराने का निर्देश दिया है। शुक्रवार से राशन कार्डों की ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। किसी कारणवश ई-केवाईसी नहीं हुई तो कार्डधारक राशन से वंचित हो सकते हैं। कोटेदारों की ओर से भी राशन लेने वाले पात्रों को ई-केवाईसी कराने की जानकारी दी जा रही है। पात्र परिवार के सभी सदस्य सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर जाकर ई-पॉश मशीन से ई-केवाईसी जरूर करा लें। जिन सदस्यों की ई-केवाईसी नहीं होगी, उनका नाम कार्ड से स्वत: हट जाएगा।
विज्ञापन

राशन वितरण में पारदर्शिता के लिए राशनकार्ड लाभार्थियों की ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। पहले ई-केवाईसी की प्रक्रिया राशन वितरण के दौरान आठ जून से शुरू होनी थी, लेकिन राशन वितरण में दिक्कत होने से प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी। अब शासन से दोबारा निर्देश मिलने के बाद शुक्रवार से ई-केवाईसी की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जो 30 जून तक चलेगी। इस दौरान राशनकार्ड में शामिल सभी सदस्य सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर जाकर ई-केवाईसी कराएंगे। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले राशन कार्डधारकों/सदस्यों का नाम राशन कार्ड से काट दिया जाएगा। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तमकुहीराज राजीव कुमार ने बताया कि ई-केवाईसी राशन वितरण के साथ ही आठ जून से होनी थी। लेकिन, राशन वितरण में दिक्कत होने से ई-केवाईसी रोक दी गई थी। शासन से मिले निर्देश के बाद शुक्रवार से 30 जून तक राशनकार्ड में शामिल सभी सदस्यों की ई-केवाईसी होनी है। जिनकी ई-केवाईसी नहीं होगी, वे अगले बार से राशन से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें