फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र निर्धारण के लिए शुरू हुई विद्यालयों की जियो टैगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र निर्धारण के लिए शुरू हुई विद्यालयों की जियो टैगिंग
विज्ञापन

जियो टैगिंग से परीक्षा केंद्र निधार्रण करने में बोर्ड को मिलेगा सहूलियत
पडरौना। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज कर दी गई है। परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए दो विद्यालयों के बीच की दूरी का आकलन करने के लिए विभाग की तरफ से जियो टैगिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है।
कुशीनगर जिले में 19 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 257 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें नामांकित हाईस्कूल और इंटर के करीब एक लाख परीक्षार्थी वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए विभाग की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है। इन्हीं केंद्रों की जिओ टैगिंग कराई जाएगी। जिओ टैगिंग होने से एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय की दूरी का सही आकलन हो सकेगा। जांच टीम आसानी से विद्यालय तक पहुंच सकेगी। इसकी जिम्मेदारी राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के वरिष्ठ शिक्षकों को दी गई है। यह टीम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बने एप पर जियो टैगिंग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड के निर्देश पर जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों की जियो टैगिंग कराई जा रही है। इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को शिक्षकों की टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें