फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जूनियर एथलेटिक्स में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी गीता

Tue, 06 Feb 2024 03:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
समउर बाजार। तमकुही क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की गीता यादव का चयन 19वें राष्ट्रीय अंतरजिला जूनियर एथलेटिक्स मीट के लिए हुआ। वे 16 से 18 फरवरी तक गुजरात के अहमदाबाद में होने वाली इस प्रतियोगिता में शामिल होंगी। दो सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में कुशीनगर का प्रतिनिधित्व करेंगी। गीता सिविलियन विद्यालय सुल्तानपुर में कक्षा सातवीं की छात्रा हैं। इस प्रतियोगिता में चयन के लिए 20 से 22 जनवरी बीच ट्रायल हुआ था। पिछले वर्ष हुई जूनियर बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में उन्होंने मंडल स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई थी।
विज्ञापन

उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व एआरटीओ अजय त्रिपाठी, फाजिलनगर के चेयरमैन शत्रुमर्दन प्रताप शाही, जिला पंचायत सदस्य राजन शुक्ला, आजाद अंसारी, मुन्ना प्रसाद यादव, हरेराम यादव, मनोज यादव, नथु यादव, गोधन यादव, हरिकेश यादव, रिंकू यादव आदि ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें