पडरौना। एसडीएम की अगुवाई में शुक्रवार को नगर में पुलिस ने एसएसबी के जवानों के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इसमें लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाते हुए शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की।
सदर एसडीएम व्यास नारायन उमराव ने कहा कि जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव और आने वाले त्योहारों पर लोगों की सुरक्षा के प्रति गंभीर है। शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर पुलिस सख्ती से निपटेगी। इसके बाद पुलिस ने कोतवाली रोड, कसेरा टोला, दरबार रोड, बेलवाचुंगी, नौका टोला, रामकोला रोड, छावनी समेत अन्य मोहल्लों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान कोतवाल सुशील कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।
टेकुआटार प्रतिनिधि के अनुसार रामकोला पुलिस एसएसबी के जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया। एसएचओ विनय कुमार सिंह की अगुआई में पुलिस टीम ने हीरा चौक, चांदनी चौक, एसबीआई चौक, लहवारी चौक, फुर्सतपुर आदि बाजार और गांवों में फ्लैग मार्च कर लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
इस दौरान सुनील यादव, अजीमुल्लाह खान, प्रदीप सिंह, राकेश गोंड़, रविंद्र चौहान, रवि यादव, दीपक यादव, रविंद्र यादव आदि मौजूद रहे।