पडरौना। ब्लॉक सभागार में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से विधान से समाधान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महिलाओं को उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए मिलने वाली विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई।
अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं को बुनियादी कानूनी अधिकार दिए गए हैं। इसकी मदद से महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन कानूनों की मदद से महिलाएं वास्तविक जीवन और परिस्थितियों का सामना करने के लायक बन सकती हैं। उन्होंने एनसीडब्ल्यू, नालसा, पुलिस, कार्यपालिका, न्यायपालिका और गैर सरकारी संगठनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद मौजूद 60 महिलाओं को पैड आदि वितरित किया। इस दौरान सुशील कुमार अग्रहरी, पूनम जायसवाल, सुमन सिंह आदि मौजूद रहे।